वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। बीएचयू एग्जीक्यूटिव काउंसिल द्वारा गठित ग्रीवांस कमेटी की गोपनीयता भंग होने सहित कई जायज मांगें पूरी नहीं किए जाने पर सहायक आचार्यों का गुस्सा बुधवार को फूट ही पड़ा। एकजुट होकर केंद्रीय कार्यालय पहुंचे सहायक आचार्यों ने नाराजगी भरे अंदाज में सवाल उठाए तो मौके पर मौजूद अधिकारियों के पास उन सवालों का कोई जवाब नहीं था। सहायक आचार्यों ने कई ऐसे उदाहरण पेश कर दिए जिनसे साबित हो रहा था कि ग्रीवांस कमेटी द्वारा की गई शिफारिशें लीक हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के पास इस सवाल का भी जवाब नहीं था कि नियमों से विपरीत जाकर ग्रीवांस कमेटी की रिपोर्ट समीक्षा के लिए हायर ग्रीवांस कमेटी को भेजने के बजाय मेंबर सेक्रेटरी ने वह रिपोर्ट किस आधार पर सीधे कुलसचिव को सौंप दी। उन्होंने कुलसचिव पर आ...