इटावा औरैया, अगस्त 16 -- इटावा। कम उम्र में ही पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने वाले बालक एल्विश कुशवाहा को दतिया में सम्मानित किया गया है। एल्विस कुशवाहा की पौधारोपण की लगन को लेकर उसे ग्रीन हीरो के नाम से पुकारा जाता है। इससे पहले भी उसे कई स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है। दतिया में एयरपोर्ट डायरेक्टर नितिन कुमार, इंचार्ज डायरेक्टर साहिल मिश्रा, मैनेजर सुनील मिश्रा व टीआई प्रदीप कुमार ने एल्बिश कुशवाहा को सम्मानित किया। इस मौके पर एल्विश कुशवाहा ने पौधे भी लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दिलाया। वहां कनेर, आम, अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों की पौधे लगाए गए। लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...