नवादा, जुलाई 7 -- जिले में 21 स्कूलों का चयन पीएमश्री योजना के तहत किया गया है। इन स्कूलों को ग्रीन स्कूल मॉडल के रूप में विकसित करने की विभाग की ओर से कार्ययोजना तैयार की गई है। सूबे में ग्रीन स्कूल मॉडल के रूप में 789 स्कूलों का चयन किया गया है। इनमें नवादा जिले के 21 स्कूल शामिल हैं। यह भी पढ़ें- अब स्कूलों से शुरू होगी प्लास्टिक मुक्त बिहार की मुहिमसरकारी योजना का बजट इन स्कूलों को विकसित करने के लिए सरकार की ओर से 1486 करोड़ की योजना स्वीकृत की गई है। विकसित करने के लिए इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास, लैब, पुस्तकालय की भी व्यवस्था की जाएगी। चयनित स्कूलों में इससे बच्चों के बीच स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण का निर्माण होगा और छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ प्रकृति से भी जुड़ेंगे। ग्रीन मॉडल स्कूल के तहत हाई व इंटर स्कूलों का चयन किया गया है।प्र...