एटा, दिसम्बर 30 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पराविधिक स्वयंसेवक, महिला काउंसलर एवं नींव की छांव फाउंडेशन की डा. रिचा यादव ग्रीन वॉरियर अवार्ड 2025 के लिये नामांकित की गयी हैं। वह सामाजिक कार्यों के अलावा पिछले काफी लम्बे समय से नींव की छांव फाउंडेशन के तहत वृक्षारोपण, प्रचार-प्रसार के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के लिए जन-जागरण का कार्य कर रही हैं। यह जानकारी पीपल मैन फाउंडेशन के प्रमुख डा. रघुराज प्रताप सिंह दी है। उन्होंने बताया भारत सरकार के कार्पोरेट मंत्रालय के सौजन्य से दिया जाने वाला यह अवार्ड इस बार उत्तराखंड उत्तरकाशी के सुरेश भाई, उप्र बागपत के देवेन्द्र फोगाट, गाजियाबाद के गगनदीप सिंह, दिल्ली के आशीष शर्मा, राजस्थान अलवर के रामभरोस मीणा को दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...