लखनऊ, जनवरी 8 -- जानकीपुरम विस्तार की ग्रीन बेल्ट में गुरुवार को नगर निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ियां बेखौफ होकर कचरा डालती पकड़ी गईं। स्थानीय निवासियों ने मौके पर ही इसका वीडियो बनाकर सच्चाई को कैमरे में कैद कर लिया। जिस ग्रीन बेल्ट को इलाके की हरित सांस कहा जाता था, वह अब निगम की लापरवाही से कचरे का पहाड़ बनती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। लंबे समय से ग्रीन बेल्ट को अघोषित डंपिंग ग्राउंड में बदला जा रहा है। रोजाना कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं, जिससे पूरा इलाका बदबू, मच्छरों और गंदगी की चपेट में है। हालत यह है कि कचरा ज्यादा हो जाने पर उसमें आग लगा दी जाती है, जिससे जहरीला धुआं फैलता है। कूड़ा जलाने से पेड़-पौधे भी सूखने लगे जनकल्याण महासमिति के महासचिव विनय कृष्ण पांडे ने नगर निगम पर गंभीर आरोप लगाए। उ...