कन्नौज, जून 17 -- ​जलालाबाद। ग्रीन फील्ड हाईवे पर बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां तड़के सुबह की सैर पर निकले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान को किसी तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया था। ​गुरसहायगंज कोतवाली की जसोदा चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव पांडेयपुरवा के निवासी किसान राम किशोर पांडेय (60) अपनी दिनचर्या के तहत बुधवार तड़के करीब चार बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। वह प्रतिदिन गांव से ग्रीन फील्ड हाईवे तक सैर करने जाते थे। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग पांच बजे जब वह हजरतपुर गांव के सामने हाईवे पर थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- कन्नौज...