बुलंदशहर, अप्रैल 20 -- गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से जोड़ने वाले प्रस्तावित ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस वे की मंजूरी के बाद स्याना तहसील क्षेत्र में जमीनों के दामों में तेजी आ गई है। संभावित अधिग्रहण की चर्चाओं के बीच निवेशकों और प्रॉपर्टी कारोबारियों की सक्रियता भी बढ़ती नजर आ रही है। संभावित मार्ग के आसपास के गांवों में इन दिनों जमीन खरीद-फरोख्त को लेकर हलचल तेज है ।दिल्ली-एनसीआर के कारोबारी लगातार किसानों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे कई जगह प्रति बीघा जमीन के दामों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले कम कीमत पर मिलने वाली जमीन अब ऊंचे दामों पर बिक रही है। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेसवे के नजदीक बनने लगे पेट्रोल पंप, कार्य जारी किसानों में भी उत्साह का माहौल है। कुछ किसान बेहतर मुआवजे की उम्मीद में अधिग्रहण प्रक्रिया क...