कानपुर, मार्च 10 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रीन पार्क स्टेडियम को एक बार फिर वैश्विक पटल पर चमकाने की तैयारी है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने पहले 350 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी देने के साथ ही 45 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया। स्टेडियम में होने वाले मैचों का किराया भी कम कर दिया है। किराये का फैसला मंगलवार को लखनऊ में हुई प्रदेश कैबिनेट में लिया गया। इस फैसले के तहत अब यूपी टी-20 लीग के लिए यूपीसीए को सिर्फ ढाई लाख रुपये प्रति मैच किराया देना होगा। जबकि अभी तक 25 लाख रुपये प्रति मैच किराया था। कैबिनेट के इस फैसले से ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 लीग के साथ द्वितीय श्रेणी के अंतर्राष्ट्रीय मैच होने की संख्या में इजाफा होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) को ग्रीनपार्क स्टेडियम के उपयोग से जुड़े अनुज्ञा-अनुबंध में संशो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.