लखनऊ, अप्रैल 26 -- सुशांत गोल्फ सिटी स्थित चंद्रा पैनोरामा सोसाइटी के निवासियों ने ग्रीन पार्क पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में रविवार को पोस्टर, बैनर और तिरंगा लेकर धरना-प्रदर्शन किया। फ्लैट ओनर्स ने बिल्डर पर साजिशन सोसाइटी के मूल प्लॉट को विभाजित कर ग्रीन एरिया अलग करने और बाद में अन्य व्यक्ति को सौंपने का आरोप लगाया। एफएसआई और जमीन का विवादस्थानीय निवासियों के अनुसार, 29 फरवरी 2012 को एलडीए ने 43121.80 वर्ग मीटर प्लॉट पर 674 फ्लैट्स के लिए 7,89,077.19 वर्ग फीट एफएसआई स्वीकृत की थी। अंसल और चंद्रा मॉडर्न बिल्डर्स के बीच 17 अप्रैल 2013 को एमओयू हुआ और 27 मार्च 2014 को पूरी जमीन की रजिस्ट्री बिल्डर के नाम हुई।मरघट रोड के नाम पर खेलआरोप है कि अगस्त 2016 में मरघट के रास्ते के नाम पर 1200 वर्ग मीटर ग्रीन पार्क अलग कर दिया गया, जबकि इसका कोई ...