कानपुर, जुलाई 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मेजबानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी। 14 अगस्त से ग्रीन पार्क स्टेडियम में लीग मैच होना प्रस्तावित था। पांच करोड़ की बकाएदारी, स्टेडियम में अधूरा ड्रेनेज सिस्टम और जर्जर सी बालकनी के कारण खेल विभाग ने लीग मैच का मैदान बदल दिया। बुधवार को दिल्ली में हुई बैठक में आयोजन स्थल के बदले जाने के निर्णय पर मुहर लग गई है। हालांकि अभी उप्र क्रिकेट एसोसिएशन और यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल ने इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं की है। संभवत: एक-दो दिन में यूपीसीए ग्रीन पार्क में पत्रकारों को यूपी टी-20 लीग की मेजबानी छीने जाने की जानकारी देगा।प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों को आईपीएल और बोर्ड ट्राफी तक पहुंचाने में कारगर साबित हो रही यूपी टी-20 लीग का पहला सफल सीजन ग्रीन पार्क की मेज...