कानपुर, जनवरी 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। ग्रीन पार्क स्टेडियम में लाल मिट्टी की पिच का सपना आखिरकार पूरा होता नजर आ रहा है। जनवरी में ही महाराष्ट्र से 40 टन विशेष लाल मिट्टी ग्रीनपार्क आ जाएगी। 15 दिन के स्लॉट में ग्रीन पार्क के मुख्य विकेट स्क्वायर पर लाल मिट्टी की एक पिच और एक लाल-काली मिट्टी की मिक्स विकेट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। ग्रीनपार्क में नौ मुख्य विकेट हैं, जिसमें सभी काली मिट्टी की हैं, लेकिन दो नई विकेट तैयार होने के बाद उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की मेजबानी का दायरा बढ़ेगा और घरेलू के साथ एक दिवसीय, टी-20, टेस्ट और आइपीएल मैच की मेजबानी की राह आसान हो जाएगी। घरेलू शृंखला में उप्र की टीम ज्यादातर मैच महाराष्ट्र, बंगाल, चेन्नई और दिल्ली तथा अहमदाबाद के मैदान में खेलती है। जहां पर लाल मिट्टी की पिच पर खिलाड़ियों को...