मेरठ, अप्रैल 27 -- ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कमेटी की ओर से दिल्ली के पंजाबी बाग में बैठक हुई। ट्रांसपोर्टरों ने दिल्ली एनसीआर में परिवहन के प्रवेश के समय ग्रीन टैक्स की वृद्धि के खिलाफ आक्रोश जताया। बैठक में मेरठ के ट्रांसपोर्टर भी शामिल हुए। ट्रांसपोर्टरों ने 21 से 23 मई तक सांकेतिक हड़ताल की घोषणा की। कहा कि सरकार ने ग्रीन टैक्स को ख़त्म नहीं किया तो यह हड़ताल बढ़ाई जायेगी। बताया कि तीन दिन चक्का जाम रहेगा। ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष डॉ. हरीश सबरवाल ने घोषणा की कि यदि सरकार ने डीजल वाहनों पर ग्रीन टैक्स खत्म या कम नहीं किया तो हड़ताल पर जाना पड़ेगा। सरकार ट्रांसपोर्टरो की समस्याओं को समझ नहीं पा रही है।मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों को एनसीआर में 10 साल के वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है...