फतेहपुर, अप्रैल 13 -- फतेहपुर, संवाददाता भिटौरा ब्लाक के गंगा तटवर्ती गांव नरौली बुजुर्ग में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। जिला गंगा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को गंगा को अविरल रखने के साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरुक करते हुए गंगा की धारा में गंदगी न फेंके जाने की अपील की गई।ज्ञान तिवारी ने ग्रामीणों को गंगा नदी की स्वच्छता, प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी। कहा कि गंगा की अविरलता को बनाए रखने के लिए उसमें किसी प्रकार का कचरा, प्लास्टिक व अपशिष्ट पदार्थ न डाला जाए। उन्होंने कहा कि गांव को हरा भरा रखने को लिए पौधरोपण कर पौधों को संरक्षित किया जाए साथ ही स्वच्छता, अनुकूल पर्यावरण के प्रति भी जागरुक किया। कहा कि यह सभी के सामूहिक प्रयास से ही संभव हो सकेगा। उन्होने ग्रामीणों को...