ग्रीन गैस और पेंशन कार्ड के नाम पर पांच से 53 लाख ठगे
लखनऊ, अक्टूबर 2 -- साइबर ठगों के निशाने पर बुजुर्ग और महिलाएं हैं। राजधानी में ग्रीन गैस और पेंशन कार्ड का झांसा देकर पांच लोगों के खातों से 53.72 लाख रुपये उड़ा लिए गए। जालसाजों ने लिंक भेजकर मोबाइल हैक कर ठगी की। मामले साइबर क्राइम, इंदिरानगर, महानगर और आशियाना थाने के हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार आशियाना सेक्टर-के निवासी 82 वर्षीय उमेश चंद्र दुबे को 30 सितंबर को व्हाट्सऐप कॉल आई। जालसाज ने खुद को आईसीआईसीआई बैंककर्मी बताकर पेंशन कार्ड बनवाने का झांसा दिया। डेबिट कार्ड के ग्रिड नंबर की फोटो क्लिक कराकर मोबाइल हैक कर लिया और खाते से तीन बार में 36,39,436 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि इंदिरानगर के वैशाली एन्क्लेव विस्तार निवासी 62 वर्षीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.