हरिद्वार, जनवरी 2 -- रानीपुर झाल के पास हाईवे ग्रीन कॉलोनी में दिव्य योग केंद्र की दूसरी शाखा शुरू हो गई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी ने रिबन काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में योग साधक पहुंचे। चौधरी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण कला है, जो मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन बनाती है। अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य विपिन गोलियान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग मानसिक शांति और बेहतर स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर योगाचार्य पूजा राठी, स्वामी विश्वात्मा, स्वामी गोविंद, दुर्गेश पांडे, विमलेश मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे। आखिर में योग और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.