लखनऊ, मार्च 13 -- -बिना सरकारी बजट के भूमि को कब्जा मुक्त कर एलडीए ने तैयार किया बड़ा प्रोजेक्ट: मुख्यमंत्री-लखनऊ को इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और रक्षा उत्पादन का नया हब बनाने की दिशा में बड़ा कदमलखनऊ, प्रमुख संवाददातामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण व शिलान्यास पर लखनऊवासियों को बधाई देते हुए कहा कि लखनऊ अब वाकई 'मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं' का प्रतीक बन गया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ वास्तव में नए भारत के आधुनिक शहर की पहचान के रूप में उभरा है। किसी भी राज्य की राजधानी ऐसी होनी चाहिए, जहां नागरिकों का जीवन सुगम हो और वे आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। इसी उद्देश्य से लखनऊ में आधुनिक कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को झूलेलाल वाटिका म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.