लखनऊ, अप्रैल 12 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाताउत्तर प्रदेश साहित्य सभा के प्रधान एवं हास्यकवि सर्वेश अस्थाना के नेतृत्व में सभा के प्रतिनिधि मंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उन्हें लखनऊ में साहित्य पथ के नामकरण व निर्माण के लिए ज्ञापन दिया। सर्वेश अस्थाना ने बताया कि नगर की जी 20 रोड या ग्रीन कॉरिडोर के एक हिस्से को साहित्यपथ घोषित करने का अनुरोध किया है। रक्षामंत्री ने इस प्रस्ताव की सराहना की और साहित्यपथ के निर्माण की सहमति देते हुए बैठक में उपस्थित महापौर सुषमा खर्कवाल को प्रस्ताव सौंपते हुये शीघ्रातिशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया। प्रतिनिधि मण्डल में महेंद्र भीष्म, सुशील चंद श्रीवास्तव, राजीव वत्सल, केवल प्रसाद सत्यम, अरविंद झा व सनातन धर्म परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुधांशु मोहन शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...