अलीगढ़, मई 17 -- ग्रीन कॉरिडोर मार्ग से ऑटो और ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगने के बाद ऑटो चालकों में आक्रोश है। शनिवार को ऑटो व ई-रिक्शा चालक ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सांसद के कार्यालय पहुंचे। सांसद के न मिलने पर उनके पीए को सांसद के नाम पत्र सौंपा। सूतमिल चौराहे से बोनेर कट तक ग्रीन कॉरिडोर घोषित किया गया है। इस 10 किलो मीटर के मार्ग पर ऑटो और ई-रिक्शा को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है। शुरू की गई इस योजना का उद्देश्य शहर को जाम और प्रदूषण से मुक्त करना है। आम लोगों के लिए यहां पर मात्र पांच रुपये में वातानुकूलित ई-बसों की सेवा दी जा रही है। पूर्व में प्रतिबंध के बाद भी ऑटो और ई-रिक्शा मार्ग से नही हटे। पिछले एक सप्ताह से पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरु की। ऑटो के चालान किए गए साथ ही कई वाहनों को बंद भी किया गया। ...