कानपुर, जुलाई 16 -- केस एक : बर्रा के एक अस्पताल में पिछले कई दिनों से भर्ती राधा की सांसें उपर नीचे हो रहीं थी। अस्पताल जवाब दे चुका था। समय से उन्हें हैलट में भर्ती कराने की चुनौती थी। इसी बीच भाई धर्मेंद्र ने ग्रीन कॉरीडोर बनाकर बहन को अस्पताल पहुंचाने की कवायद शुरू की। इसके लिए धर्मेंद्र ने पुलिस के सहायता नंबर पर कॉल की।

मरीजों की जान बचाने की अभियान दोपहर तीन बजे चालक पिंटू यादव एंबुलेंस लेकर पहुंचे। एंबुलेंस के आगे यातायात विभाग की एक गाड़ी रास्ता साफ कराते हुए चली। महज 20 मिनट में एंबुलेंस हैलट पहुंच गई। समय इलाज मिलने से राधा का स्वास्थ्य फिलहाल ठीक है। अब वह रिकवरी कर रहीं हैं। केस दो : फर्रुखाबाद के मुकीब शाह ने 30 जून को बेटे को यशोदा नगर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया। चार दिन भर्ती रहने के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं ...