लखनऊ, फरवरी 10 -- - उर्मिला वन व रिवर फ्रंट पर सुगम आवागमन के लिए बनेगी स्लिप रोड लखनऊ। प्रमुख संवाददाता ग्रीन कॉरिडोर के नीचे तीन स्थानों पर स्पोर्ट्स एरीना विकसित किए जाएंगे। इसमें बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेनिस, पिकेल बॉल व बॉक्स क्रिकेट आदि की सुविधा मिलेगी। साथ ही बच्चों व युवाओं के लिए किड्स प्ले-एरिया व ओपन जिम भी रहेगा। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को समतामूलक चौक से डालीगंज के मध्य निर्मित किये जा रहे ग्रीन कॉरिडोर का निरीक्षण करके इस बाबत निर्देश दिये। प्रथमेश कुमार ने बताया कि निशातगंज पुल, हनुमान सेतु और डालीगंज पुल के पास नवनिर्मित ग्रीन कॉरिडोर के नीचे काफी रिक्त स्थान है। वहां लोगों के मनोरंजन व जरूरत के अनुसार सुविधाएं विकसित की जा सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इन तीनों स्थानों पर बच्चों व युवाओं के लिए किड्स प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.