रुद्रपुर, नवम्बर 16 -- रुद्रपुर, संवाददाता। हार्टफुलनेस संस्था द्वारा मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को आयोजित ग्रीन कान्हा रन में 410 धावकों ने भाग लिया। 6 किमी पुरुष वर्ग में दीप मंडल, 3 किमी पुरुष वर्ग में राजेश सिंह और 3 किमी महिला वर्ग में गुंजन बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक शिव अरोरा, मुख्य अतिथि डीएम नितिन भदौरिया ने रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में 6 किमी, 3 किमी और फन रेस का आयोजन किया गया। 6 किमी पुरुष वर्ग में दीप मंडल प्रथम, ओमपाल प्रजापति द्वितीय और रमन सिंह तृतीय रहे। 3 किमी पुरुष वर्ग में राजेश सिंह प्रथम, भावेश कुकरेती द्वितीय और हिमांश राजपूत तृतीय स्थान पर रहे। 3 किमी महिला वर्ग में गुंजन बिष्ट प्रथम, मुस्कान गिरी द्वितीय और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। रेस क...