वाराणसी, मई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया चौकी परिसर में होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने ग्रीन आर्मी से जुड़ी करीब 50 महिलाओं को समाज में नशाबंदी, जुआखोरी और छोटे-मोटे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डीसीपी ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से सामाजिक जागरूकता बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। उन्होंने ग्रीन आर्मी से जुड़ी महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्रों पर नियमित रूप से क्रमबद्ध तरीके से बैठाने की बात कही, ताकि क्षेत्र की महिलाएं बेझिझक अपनी समस्याएं रख सकें और उन्हें समय पर सहायता मिल सके। पहली बार शहरी इलाकों में ग्रीन आर्मी के गठन की पहल कैंट थाना क्षेत्र से की गई है जिसमें लगभग 50 महिलाओं को जोड़ा गया है। कार्यक्रम में प...