लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- पहाड़पुर स्थित ग्रीनवुड पब्लिक स्कूल का उद्घाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार त्रिपाठी रहे। विशिष्ट अतिथियों में गोला पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रबंधक बदरे आलम, श्री राजेंद्र गिरी मेमोरियल एकेडमी के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा, सुमित राज सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल सरदार हरप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह, कुलवंत सिंह चीमा, गुरविंदर सिंह चीमा एवं डॉ. करणजीत सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन परमजीत कौर ने किया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार यह क्षेत्र का पहला सीबीएसई पैटर्न पर आधारित विद्यालय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...