बांदा, जून 5 -- बांदा। शहर में नरैनी रोड को हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) घोषित किया गया है। नियमानुसार हरित पट्टी में प्लाटिंग व मकानों का निर्माण नहीं किया जा सकता है। इसके बावजूद ग्रीनबेल्ट में बड़े भवन खड़े हो गए और मौजूद समय में यहां अवैध प्लाटिंग की जा रही है। करीब एक किलोमीटर की यह ग्रीनबेल्ट अब गायब होने की कगार पर है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रीनबेल्ट बचाने को लेकर कवायद की जा रही है, पर रसूख के आगे सब कुछ बौना हो जाता है। यह भी पढ़ें- अमारा गांव में है मुगलकाल का 400 वर्ष पुराना वटवृक्ष यह भी पढ़ें- हरियाली बढ़ी.. सुलगता कूड़ा बन रहा जानलेवा यह भी पढ़ें- तीन साल में रोपित हुए एक करोड़ 73 लाख पौधे, हरियाली फिर भी गायब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...