काशीपुर, दिसम्बर 30 -- जसपुर, संवाददाता। ग्रीनफोर्ड एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों पेशकर धमाल मचा दिया। विधायक और चेयरमैन ने स्कूली बच्चों को सम्मानित किया। ग्रीन फोर्ड एकेडमी प्रबंधक संजीव चौहान, अध्यक्ष राजीव चौहान समेत प्रधानाचार्य ने विधायक आदेश चौहान, पालिकाध्क्ष नौशाद सम्राट आदि का शॉल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में फिल्मी गाने, डांस, नाटक पर दर्शको ने जमकर तालियां बजाई। विधायक ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ने को कहा। प्रधानाचार्य ने स्कूल की प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। प्रबंधक ने स्कूल के कार्यो के बारे में बताया। पालिकाध्यक्ष ने कार्यक्रमों की सराहना करते हुए बच्चों से आगे बढ़ने का आह्वान किया। यहां रिशु गहलोत, आशू गहलोत, सर्वेश सिंह, राहुल बंटी, अभिषेक, राजकुमार आदि रहे। -- जानकी सिंह इंका की शैक्षिक प्रदर्शन...