ग्रीनफील्ड हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण का राजपत्र जारी
हमीरपुर, जुलाई 1 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बहुप्रतीक्षित कानपुर-कबरई ग्रीन फील्ड हाईवे की जमीन अधिग्रहण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने 29 जून को राज पत्र जारी कर दिया है। राजपत्र के जारी होते ही इस हाईवे के जल्द बनने के आसार दिखने लगे है। ग्रीन फील्ड हाईवे सदर विधानसभा के 35 गांवों से होकर गुजरेगा। इसके लिए गांवों के 1054 किसानों की 308.81 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय कानपुर से कबरई तक ग्रीन फील्ड हाईवे का निर्माण करा रहा है। इस ग्रीन फील्ड हाईवे के निर्माण के प्रक्रिया वर्षों से चल रही है। चिन्हीकरण करने के बाद अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया के लिए मंत्रालय ने 29 जून को राज पत्र जारी किया है। यह ग्रीन फील्ड हाईवे सदर विधानसभा क्षेत्र के सदर तहसील एवं मौदहा तहसील के 35 गांव से होकर गुजरेगा。 यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.