ग्रीनफील्ड सड़क से जुड़ेगा बहेड़ी : सांसद
दरभंगा, जून 17 -- लहेरियासराय, एक संवाददाता। दरभंगा के रामनगर आईटीआई से रोसड़ा-समस्तीपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग 527 ई के प्रस्तावित टू लेन ग्रीनफील्ड एलाईनमेंट में बहेरी ब्लॉक से लिंक रोड जोड़ने के लिए गंभीरता से पहल की जा रही है। इसका सार्थक परिणाम शीघ्र ही सामने आएगा। स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2026- 27 में इस सड़क परियोजना में बहेड़ी लिंक से जोड़ने की योजना को अनुमोदन के लिए प्रस्तावित किया गया है तथा शीघ्र ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। सांसद डॉ. ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय सड़क पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें पत्र भेजकर जानकारी दी है। सांसद ने बताया कि उन्होंने इस सड़क परियोजना में बहेड़ी लिंक रोड के लिए गत 17 द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.