पूर्णिया, मई 9 -- पूर्णिया। ग्रीनफील्ड पब्लिक स्कूल के सभागार में धूमधाम से छोटे छोटे बच्चों ने मदर्स डे मनाया। बच्चों के साथ माताओं के उत्साह देखने लायक थे। सर्व प्रथम माताओं के आगमन पर उन्हें रोली चंदन लगाकर उन पर फूलों के साथ स्वागत किया गया। समारोह का आगाज पारंपरिक ढंग से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मंच का संचालन विद्यालय के शिक्षक जय गणेश और पिंकी के द्वारा किया गया । स्वागत भाषण वरीय शिक्षक विनोद ने किया। छोटे-छोटे बच्चों ने मां पर स्वरचित कविता का पाठ किया। बच्चों ने माताओं की दिनचर्या और उसके कर्तव्यों पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की । कई माताओं ने भी मंच पर आकर अपने अनुभवों को भी सुनाया कि बच्चों को आज के परिवेश में किस प्रकार संभालना पड़ता है। यह भी पढ़ें- जीजीपीएस चास में दो दिवसीय मातृ दिवस का आयोजन इस अवसर पर माताओं ने मां के संदर...