पटना, दिसम्बर 18 -- उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को पथ निर्माण मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रीनफील्ड और एक्सप्रेस-वे से बिहार के विकास को गति मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि वे जहां भी रहे, बेबाकी से काम किया। लक्ष्य प्राप्त करना उनकी प्राथमिकता है। किसी कार्य में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय उच्च पथ के अंतर्गत करीब 26 हजार 790 किलोमीटर सड़कें हैं। इनमें 200 किलोमीटर सिक्स लेन और एक हजार 600 किलोमीटर चार लेन की हैं। साथ ही कई पथों को चार लेन बनाने का काम प्रगति पर है। कई ग्रीन फील्ड परियोजनाओं का क्रियान्वयन भी तेजी से हो रहा है। केंद्र सरकार के सहयोग से कई महत्वपूर्ण योजनाओं का काम हो रहा है। इनमें गंगा नदी पर कई पुल निर्माण की योजना भी शामिल हैं। एक स्थान से दूसरे स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.