फरीदाबाद, अप्रैल 28 -- फरीदाबाद। केशव भारद्वाज नोएडा हवाई अड्डे के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए सोतई गांव में जमीन मिलने में आ रही एक अड़चन दूर हो गई है। प्रशासन की ओर से एनएचएआई प्रबंधन को 300 मीटर जगह उपलब्ध करवा दी गई है। अभी 700 मीटर जमीन मिलने का और इंतजार है। जमीन न मिलने की वजह से एनएचएआई प्रबंधन द्वारा इस मामले को पीएमओ (प्रधानमंत्री कार्यालय) के 'प्रगति' पोर्टल पर डाल दिया है। अब इस विवाद के जल्द सुलझने की उम्मीद है।ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे सेक्टर-65 के सामने डीएनडी-एक्सप्रेसवेसे शुरू होता है। आगरा नहर को पार कर अगला गांव सोतई आता है। यहां पर जमीन के मुआवजे को लेकर सोतई गांव निवासी कुछ लोगों और नगर निगम प्रशासन के बीच विवाद चल रहा है। मौजूदा समय में यह विवाद अदालत में विचाराधीन है। इस वजह से एनएचएआई प्रबंधन इस विवा...