फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जेवर हवाई अड्डे के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को रफ्तार देने के लिए भले ही अतिरिक्त फंड आवंटित हो गया हो, लेकिन अभी इस एक्सप्रेसवे के काम को पूरा होने में करीब एक साल का समय और लगेगा। इस परियोजना के काम को पूरा करने का लक्ष्य अप्रैल 2027 रखा गया है। सोतई गांव में जमीन न मिलने से भी निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है।हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने करीब तीन वर्ष पूर्व एक्सप्रेसवे के डिजाइन को मास्टर प्लान- 2031 के लिए समस्या पैदा करने वाला बताया था। इस पर हरियाणा सरकार और एनएचएआई प्रबंधन के बीच कई दौर की बैठकें हुईं। जिमसें निर्णय लिया गया कि आगरा नहर से लेकर आगे 11 किलोमीटर का हिस्सा एलिवेटिड बनाया जाएगा। इसके साथ-साथ-साथ सर्विस रोड भी बनाई जाएगी। इस बदलाव को वर्ष 202...