फरीदाबाद, मार्च 27 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। जेवर हवाई अड्डे के लिए बनाए जा रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य अभी 65 प्रतिशत हो चुका है। बचे हुए कार्य को पूरा करने में करीब एक वर्ष का समय लगेगा। एनएचएआई(भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) प्रबंधन ने इस परियोजना के काम को पूरा करने का लक्ष्य अप्रैल 2027 रखा है। डीएनडी-केएमपी एक्सप्रेसवे परसेक्टर-65 के सामने से शुरू होकरयह एक्सप्रेसवे सीधे जेवर में नोएडा हवाई अडडे तक बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य करीब 65 प्रतिशत पूरा हो चुका है। एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया) प्रबंधन ने 27 सितंबर सन् 2022 को एपको कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के साथ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए समझौता किया था। समझौते वाले दिन से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य 730वें दिन पूरा करने का लक्ष्य रख...