लातेहार, अप्रैल 20 -- चंदवा, प्रतिनिधि। ग्रीनफील्ड एकेडमी ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का नाम रौशन किया है। इस वर्ष विद्यालय के छात्र आयुष राज गुप्ता ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे जिले में खुशी की लहर है। अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अमन राज ने 94.4 प्रतिशत, मोहित पांडा ने 92.8 प्रतिशत, मनीष रंजन, सोनी कुमारी और आकांक्षा उरांव ने 90-90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चेयरमैन आनंदी सोरेन, निदेशक अरविंद कुमार सिंह एवं सह-निदेशक अनुराधा सिंह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों के प्रयासों की ...