कानपुर, अगस्त 5 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से 6 से 8 अगस्त के बीच ग्रीनपार्क स्टेडियम के न्यू प्लेयर्स पवेलियन में अंपायर व स्कोरर्स के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद नौ अगस्त को प्रतिभागियों की परीक्षा होगी। शिविर में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से पांच अंपायर और दो स्कोरर को भेजा गया है। अंपायर के रूप में हिमांशु यादव, सौरभ जायसवाल, राहुल सिंह, मनोज सिंह और पुनीत झा और स्कोरर के रूप में अल्तमश खान और दीपक सचान प्रशिक्षण में हिस्सा लेंगे। वहीं, प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से करीब 80 से 100 अंपायर और 40 से 50 स्कोरर के शामिल होने की संभावना है। यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि इस ​शिविर में अंतर्राष्ट्रीय स्कोरर पी जयपाल और अंपायरिंग के लिए अंतर्रा...