कानपुर, सितम्बर 2 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता ग्रीनपार्क स्टेडियम में बने न्यू प्लेयर्स पवेलियन की शासन से जांच आई है। खेल विभाग के निदेशक ने क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। शिकायतकर्ता प्रयागराज निवासी मुकेश कुमार द्विवेदी ने न्यू प्लेयर्स पवेलियन की टेंडर प्रक्रिया और हैंडओवर के दौरान अनियमितता समेत 15 बिंदुओं पर अनियमितता की शिकायत की है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि शासन से जांच आई है। जल्द जांच कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और शासन को भेजी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...