कानपुर, मार्च 18 -- उप्र खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जूनियर बालक व बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले बुधवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए। बालक वर्ग में ग्रीन पार्क और बालिका वर्ग में सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम ने खिताब जीता। बालिका वर्ग में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें सेठ मोतीलाल खेड़िया की टीम ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। टीम की खिलाड़ी गौरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल दागे। जिसकी बदौलत सेठ मोतीलाल खेड़िया ने ग्रीनपार्क को 8-5 से हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग में ग्रीनपार्क और सेठ मोतीलाल खेड़िया के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। मैच खत्म होने से पांच मिनट पहले अनन ने निर्णायक गोल कर ग्रीनपार्क को 14-13 से जीत दिलाई। अनन ने इस मैच में कुल पांच गोल किए। ...