गाज़ियाबाद, मई 12 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में ग्रीटिंग कार्ड व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने मातृत्व के प्रेम, त्याग और सम्मान को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर तथा ग्रीटिंग कार्ड बनाए। छात्राओं ने अपनी माता के नाम को अंकित कर इस दिवस को रचनात्मक पहचान दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम शर्मा ने छात्राओं की कला व रचनात्मकता की सराहना करते हुए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में ग्रीटिंग कार्ड में अमीना अबरूर, टीया, अक्षरा शर्मा, अनन्या शर्मा, अंशिका, रूही सोनी, आराध्या भारद्वाज, भूमि, तारिका, रिहांशी, मुबाशरो, माही, वृष्टि प्रवीण, शिफा, खांसा शरीफ उत्कृष्ट रहे। यह भी पढ़ें- मां रूपी शिक्षिकाओं के लिए बच्चों ने गाए गीत वहीं, पोस्टर मेकिंग में यक...