देवरिया, सितम्बर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही 70वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को ग्रीको-रोमन एवं फ्रीस्टाइल के अंडर-14, 17 और 19 वर्ष बालक वर्ग में मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि एशिया चैंपियन एवं अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामाश्रय यादव ने हनुमान जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पहलवानों का हाथ मिलवा कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यह भी पढ़ें- प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता में गौरव ने रजत,कृष्ण कांस्य पद जीता विजेता क्रम 55 किग्रा में बरेली के आदित्य गुप्ता प्रथम, स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के हर्ष देव द्वितीय और मेरठ के निशांत यादव तृतीय रहे। 60 किग्रा में मेरठ के सावन प्रथम, सैफई के अमन भास्कर द्वितीय और प्रयागराज के शिवसागर पा...