उन्नाव, जनवरी 13 -- अचलगंज, संवाददाता। कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह विकासखंड मुख्यालय के सामने तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में पलट गया। डंपर में लदी गिट्टी सड़क पर फैल गई, जिससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लग गया। अजगैन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विकासखंड मुख्यालय के सामने तेज रफ्तार से जा रहा गिट्टी लदा डंपर अचानक अनियंत्रित हो गया। डंपर दूसरी लेन में घुसते हुए सड़क किनारे लगी सुरक्षा ग्रिल को तोड़ता हुआ हाईवे के दूसरी ओर पलट गया। डंपर के पलटते ही उसमें लदी गिट्टी सड़क पर फैल गई, जिससे कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाला मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब तीन घंटे तक य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.