हाजीपुर, जनवरी 2 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि ग्रिड विंटर मेंटनेंस वर्क के लिए जंदाहा में आज चार घंटे गुल रहेगी बिजली। जंदाहा 33 केवी फीडर, पातेपुर- 33 केवी, महुआ- 33 केवी, डभैच्छ 33 केवी, महनार 33 केवी, भथाहीं और डीह बिचौली फीडर में 10 बजे से 02 बजे दिन तक मेंटनेंस का काम चलेगा। इस दौरान बिजली गुल रहेगी। यह जानकारी सहायक कार्यपालक अभियंता पिंकी कुमारी ने दी है। पॉवर उपग्रिड सलहा में मेंटेनेंस कार्य होने के कारण शनिवार को महुआ सब स्टेशन सहित विभिन्न सब स्टेशनों के सभी 11 केवीए फीडरों में करीब 5 घंटे बिजली बाधित रहेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं से समय पूर्व जलापूर्ति सहित बिजली संबंधित विभिन्न कार्य कर लेने की अपील की गई है। शुक्रवार को जानकारी देते हुए महुआ के कनीय अभियंता सुशांत कुमार ने बताया कि सलहा ग्रिड में 33 केवीए मेंटेनेंस कार्य होगा। इसको...