कोडरमा, फरवरी 10 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि । तिलैया डैम स्थित ग्रिजली स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए एक भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय सभागार में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत केक कटिंग से हुई, जिसके बाद छात्र विशेष एवं उनके समूह द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्राएं शीतल कुमारी, आशी कुमारी, दीपिका कुमारी एवं छात्र जय प्रकाश ने अपने विद्यालय जीवन के अनुभव साझा करते हुए शिक्षकों व साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...