ग्रिजली स्कूल के छात्र ने पाया आईआईटी कानपुर में प्रवेश
कोडरमा, जुलाई 27 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के छात्र जय प्रकाश ने जेईई मेंस परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है। उसने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वाधवानी स्कूल ऑफ एआई एंड इंटेलिजेंट सिस्टम्स के बैचलर इन साइबर सिक्योरिटी कार्यक्रम में प्रवेश प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। जय प्रकाश की यह सफलता कई मायनों में विशेष है। उन्होंने बिना किसी कोचिंग संस्थान का सहारा लिए केवल ग्रिजली विद्यालय की नियमित पढ़ाई, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण व विद्यालय के इन-हाउस शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। छात्रावास में रहकर उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी की। बता दें कि जय प्रकाश ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा भी ग्रिज़ली विद्यालय स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.