कोडरमा, मई 24 -- चंदवारा। तिलैया डैम स्थित ग्रिजली विद्यालय के फन जोन क्षेत्र में नर्सरी, एलकेजी व यूकेजी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए आकर्षक पूल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के लिए केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास एवं शारीरिक सक्रियता को बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। विद्यालय की प्राचार्या अंजना कुमारी ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा के दौरान बच्चों को आनंदमय वातावरण प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। इस मनोरंजक कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पानी में खेलों, मस्ती और विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- मॉडर्न पब्लिक स्कूल में मूवी डे व पूल पार्टी में बच्चों ने की मस्ती यह भी पढ़ें- इंस्पिरेशन स्कूल में नन...