कोडरमा, जनवरी 31 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शहादत दिवस के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहादत दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में "महात्मा गांधी के शैक्षिक विचार की प्रासंगिकता राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के संदर्भ में" विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा, सहायक प्राध्यापक सौरभ शर्मा, डॉ. पूजा कुमारी, मनीष कुमार सिन्हा, संजीत कुमार एवं चुन्नु कुमार सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...