कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। ग्रिजली बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने नालंदा और राजगीर का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान महाविद्यालय के सचिव अविनाश कुमार सेठ ने हरी झंडी दिखाकर सभी बसों को रवाना किया। प्रशिक्षुओं ने बिहार राज्य के राजगीर में जंगल सफारी का आनंद लेते हुए वहां के प्राकृतिक सौंदर्य एवं विभिन्न वन्य प्राणियों की जानकारी प्राप्त की और नालन्दा में प्राचीन नालन्दा विश्वविद्यालय खंडहर का भ्रमण कर उक्त स्थल के सामाजिक एवं शैक्षणिक स्थितियों के ऐतिहासिक पहलुओं से गाइड द्वारा विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण का मूल उद्देश्य प्रशिक्षुओं को प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों की महत्ता से अवगत करवाना होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.