कोडरमा, मई 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता गुमो स्थित ग्रिजली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के लिए रविवार को स्कूल परिसर और मंच को बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर, क्राफ्ट और फूलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यह भी पढ़ें- ममता, त्याग और स्नेह का प्रतीक है मांकार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक चौधरी ने की। मंच से मां के जीवन, उनके संघर्षों और परिवार में उनकी अहम भूमिका पर प्रेरणादायक बातें साझा कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मां के निस्वार्थ प्रेम, त्याग और योगदान के प्रति जागरूक करना था, ताकि उनमें माता-पिता के प्रति सम्मान और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके। यह भी पढ़ें- मां बच्चों की प्रथम गुरु होती है: निधि गोयलकार्ड मेकिंग गतिविधि कार्यक्रम के तहत कक्षा एक से चार तक क...