कोडरमा, मई 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय शिक्षण-अधिगम सामग्री कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ।कार्यक्रम के दूसरे दिन महाविद्यालय के सभी प्रशिक्षुओं ने विभिन्न शिक्षण-अधिगम सामग्रियों का निर्माण किया। प्रशिक्षुओं द्वारा चार्ट पेपर, मॉडल सहित कई उपयोगी शिक्षण सामग्री तैयार की गई, जिससे शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली और रोचक बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहित कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षण-अधिगम सामग्री कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षुओं के शिक्षण कार्य को प्रभावशाली बनाना है। कार्यशाला में बी.एड. सत्र 2024-26 के सभी प्रशिक्षु शामिल हुए। यह भी पढ़ें- हॉली क्रॉस स्कूल में दो दिवसीय प्रशिक्षण ...