गोरखपुर, मई 9 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। रमवापुर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक विकास विश्वकर्मा पर खाताधारकों के खाते से धोखाधड़ी कर 1.55 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस से कार्रवाई कर धन वापस दिलाने की मांग की है। मुडियारी बुजुर्ग निवासी सरिता देवी ने तहरीर में बताया कि संचालक फिंगर लगवाने के बाद सर्वर डाउन होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज देता था। बाद में जानकारी करने पर पता चला कि उनके खाते से करीब 45 हजार रुपये निकल चुके हैं और खाते में मात्र 9 हजार रुपये बचे हैं। वहीं मठिया निवासी जामुन्ता देवी ने आरोप लगाया कि संचालक ने इसी तरीके से उनके खाते से करीब 1.10 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचने पर परिजनों ने अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। एसआई सचिन...