कौशाम्बी, मई 14 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के खानपुर खास स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र (सीएससी) संचालक पर खाताधारकों की जमा रकम हड़पने का आरोप लगा है। गुरुवार को दर्जनों पीड़ित खाताधारकों ने बैंक पहुंचकर जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। मामले में लाखों रुपये के गबन की आशंका जताई जा रही है। खाताधारकों का आरोप है कि ग्राहक सेवा केंद्र संचालक लोगों से नकद रुपये लेकर उनके खातों में जमा करने की बात कहता था, लेकिन रकम खाते में पहुंचती ही नहीं थी। कई दिनों तक खाताधारकों को इसकी भनक नहीं लगी। जब लोगों ने पासबुक अपडेट कराई और खाते की जांच की तो जमा कराई गई रकम गायब मिली। यह भी पढ़ें- कर्ज चुकाने के बाद भी बैंक कटवा रहे चक्कर इसके बाद खाताधारकों में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को बैंक पहुंची खाताधारक कौशल्या देवी, शिवम, शकीला बेगम समेत बड़ी ...