रुद्रपुर, फरवरी 23 -- रुद्रपुर। मुख्य बाजार स्थित एक मोबाइल दुकान में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, बाजार में स्थित खुशी टेलीकॉम पर एक युवक ग्राहक बनकर पहुंचा। आरोप है कि सफेद कुर्ती-पायजामा पहने युवक ने पहले मोबाइल देखने के बहाने दुकानदार से बातचीत की और इसी दौरान उसका कैमरा ऑन होने की बात भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में वह दुकान के अंदर और बाहर आते-जाते नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही दुकान में अन्य ग्राहक पहुंचे, युवक ने मौका देखकर मोबाइल उठाया और बाहर निकलते ही दौड़ लगाकर फरार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री ने बताया कि फुटेज के आधार पर युवक की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.